Hair Care: झाड़ू जैसे Frizzy Hair बनेंगे Silky Smooth, यह घरेलू Hair Care नुस्खा देगा कमाल का रिजल्ट

By अनन्या मिश्रा | Apr 21, 2026

अगर आप भी फ्रिजी बालों की समस्या से परेशान हैं। वहीं महंगे हेयर स्पा और केमिकल वाले केराटिन ट्रीटमेंट रूपए खर्च करके भी रिजल्ट नहीं मिल रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अपने बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घर पर ही नेचुरल Keratin Hair Mask बना सकती हैं। रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे बालों को यह मास्क सिल्की और शाइनी बना सकता है।

केराटिन मास्‍क के लिए सामग्री

एलोवेरा- 3 चम्मच

दूध- 2 चम्‍मच

उबले चावल- 1 कटोरी

नारियल का तेल- 1 चम्‍मच

जानिए मास्क बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले एलोवेरा का पल्प निकाल लें।

फिर इसको एक मिक्सर जार में डालें।

अब इसमें दूध, उबले चावल और नारियल का तेल मिलाएं।

इसको अच्छे से ब्लेंड करके स्मूथ पेस्ट बनाएं।

फिर इस मास्क को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक अप्लाई करें।

इस मास्क को एक घंटे तक जला रहने दें।

फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

ऐसे काम करता है यह जादुई मास्क

चावल

बता दें कि चावल में अमीनो एसिड पाया जाता है, जोकि बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। यह बालों का झड़ना कम करता है और टेक्सचर में सुधार करता है। यह एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट है, जो डैमेज बालों को रिपेयर करता है। चावल में मौजूद अमीनो एसिड्स बालों की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है। बालों के क्यूटिकल्स को स्मूथ करता है, जिससे बाल नहीं उलझते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों को हाइड्रेट करता है और स्कैल्प को ठंडक देने का काम करता है। एलोवेरा बालों को नेचुरल शाइन देता है। अगर आप इसका रेगुलर इस्तेमाल करती हैं, तो यह स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। जिससे खुजली कम होती है।

दूध

दूध प्रोटीन का नेचुरल स्त्रोत है, यह डैमेज बालों को रिपेयर करने के साथ सॉफ्ट बनाता है। इसनें दो तरह के प्रोटीन व्हे और केसीन होते हैं। यह बालों को डैमेज स्ट्रैंड्स को भरते हैं। वहीं दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। यह स्कैल्प को हल्का सा एक्सफोलिएट करता है। जिससे बाल ज्यादा सॉफ्ट होते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जोकि बालों की गहराई तक जाकर प्रोटीन लॉस को रोकता है और बालों को ड्राईनेस से बचाता है। यह बालों के नेचुरल प्रोटीन रोकता है, जोकि शैंपू और धूप के कारण खत्म हो जाता है। नारियल तेल एक सुरक्षा कवच बनाता है, जो बालों को फ्रिजी होने से बचाता है।

जानिए मास्क के फायदे

यह मास्क बालों की फ्रिजीनेस को दूर करता है।

यह बालों को सॉफ्ट, स्मूथ और मैनेज करने में आसान बनाता है।

यह मास्क बालों को मजबूती देने के साथ हेयर फॉल को कम करता है।

डैमेज और केमिकल ट्रीटेड बालों को रिपेयर करने में मदद करता है।

यह मास्क बालों में ऐसी शाइन लाता है कि लोग देखते रह जाएं।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!