By अनन्या मिश्रा | Aug 28, 2026
हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार आज यानी की 28 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस मनाया जा रहा है। इसको दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक होने का गौरव प्राप्त है। इसको देवताओं की भाषा कहा जाता है। इसके बारे में लोगों को अधिक जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पूरे देश में संस्कृत भाषा के पुनरुत्थान और संरक्षण को बढ़ावा विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस दिन संस्कृत भाषा पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और सहारना करने के लिए भाषा के महत्व के बारे में बात करने के लिए कई सेमिनार भी आयोजित किए जाते हैं।
अगर साहित्यिक दृष्टिकोण की बात की जाए, तो संस्कृत मुख्य रूप से दो अवधियों में विभाजित है। यह वैदिक और शास्त्रीय के नाम से भी जाने जाते हैं। मुख्य रूप से वैदिक संस्कृत उपनिषद, ऋग्वेद और पुराणों का एक हिस्सा है। वेदों की रचना 1,000 से 500 ईसा पूर्व के बीच हुई थी। वहीं हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों और प्रथाओं मं आज भी संस्कृत भाषा का प्रमुख स्थान है।