New York Mayor Zohran Mamdani ने बाढ़ पीड़ितों से जताई एकजुटता, Nepal सीमा पर मची है तबाही

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

योषिता सिंह न्यूयॉर्क, 28 अगस्त न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने पत्र लिखकर नेपाल-चीन सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित भारतीयों के प्रति एकजुटता जताई है। यह पत्र उनके उस बयान के कुछ घंटे बाद आया जिसमें उन्होंने भीषण बाढ़ से प्रभावित नेपाली और तिब्बती लोगों के प्रति समर्थन जताया था। इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।

न्यूयॉर्क शहर भी आपके साथ खड़ा है।’’ इसके कुछ ही मिनट बाद ममदानी ने नेपाली में भी संदेश जारी किया। भारतीयों के प्रति ममदानी का यह एकजुटता संदेश, नेपाली और तिब्बती समुदाय के लिए त्रासदी पर उनके पहले संदेश के करीब चार घंटे बाद आया। शहर के आंकड़ों के अनुसार, न्यूयॉर्क में नेपाली मूल के करीब 15,000 लोग रहते हैं।

वहीं, ‘यूपीजी नॉर्थ अमेरिका’ के आंकड़ों के मुताबिक शहर में करीब 13,000 तिब्बती रहते हैं। नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के बाद 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि त्रिशूली-एक परियोजना में काम करने वाले 63 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके अलावा, तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को भी नेपाल में सुरक्षित बचाया गया है।

ये लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे। बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग, विपक्ष का हठ और संस्थाओं की साख

Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी

Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी

डोनाल्ड, सेना और वो 9 रास्ते जो उड़ा देंगे होश! मिडटर्म चुनाव में Trump हारे तो क्या होगा?