Bihar के मखाना से Maharashtra के आम तक, Vietnam President To Lam ने भारत के 'GI Tag' वाले व्यंजनों का लिया जायका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की राजकीय यात्रा के दौरान उन्हें गया अनरसा, मिथिला मखाना, हाजीपुर मालभोग केला और रत्नागिरी आम जैसे विशेष व्यंजन परोसे गए। रत्नागिरी आम को अल्फांसो या हापुस के नाम से जाना जाता है। वियतनाम के राष्ट्रपति पांच मई से भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। तो लाम को परोसे गए व्यंजनों में बिहार के नालंदा जिले के सिलाव की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई ‘सिलाव खाजा’ भी शामिल थी, जिसे उसकी अनूठी पहचान और विरासत के लिए जीआई टैग प्राप्त है।

वियतनाम के राष्ट्रपति को परोसा गया एक अन्य व्यंजन था मिथिला मखाना, जिसे कमल गट्टे के नाम से भी जाना जाता है। यह बिहार के मिथिला क्षेत्र का एक उत्कृष्ट कृषि उत्पाद है, जिसे इसकी अनूठी उत्पत्ति और गुणवत्ता के लिए जीआई टैग प्राप्त है। प्रोटीन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह उत्पाद बिहार की कृषि विरासत और स्थानीय किसानों की कुशलता का प्रतीक है। वियतनाम के नेता को परोसा गया हाजीपुर मालभोग केला, बिहार के हाजीपुर में उगाई जाने वाली एक उत्कृष्ट किस्म है। यह अपनी सुगंध, प्राकृतिक मिठास व मुलायम बनावट के लिए जाना जाता है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के आम भी वियतनाम के राष्ट्रपति को परोसे गए।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब