Baby Feeding: जन्म से लेकर 1 साल तक के बच्चे को ऐसे करवानी चाहिए फीडिंग, मिलेगा बेहतर विकास

By अनन्या मिश्रा | Jul 06, 2023

हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल वह होता है, जब वह एक नन्ही सी जान को इस दुनिया में लाती है। एक बच्चे के साथ ही उस महिला का भी मां के रूप में नया जन्म होता है। हर मां अपने बच्चे के लिए वह सब करना चाहती है। जिससे उनका बच्चा हेल्दी रहे। बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फीडिंग बहुत जरूरी है। ऐसे में मां को बच्चे की हर जरूरत का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे बच्चे के खाने का समय क्या है, वह कितना खा रहा है। क्योंकि जब बच्चा जन्म लेता है तो उसका पेट काफी छोटा होता है। ऐसे में उसका ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Postpartum Depression: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होता है 'पोस्टमार्टम डिप्रेशन', जानिए बचाव के तरीके

नवजात को कितने दूध की होती है जरूरत

बता दें कि जन्म से लेकर 4 सप्ताह तक नवजात के सही विकास के लिए उसे दिन में कम से कम 10-12 बार फीड करवाना चाहिए। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जन्म से लेकर 2 सप्ताह तक के बच्चे को हर 2 घंटे बाद दूध पिलाना चाहिए। महिलाएं इसके लिए फीडिंग पैटर्न भी बना सकती हैं। हर एक से डेढ़ घंटे के बाद बच्चे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ब्रेस्ट फीडिंग जरूर करवानी चाहिए।

किस उम्र में कितनी बार कराएं फीडिंग

1-3 माह से बच्चे को दिन में 7-8 बार फीडिंग करवानी चाहिए। अगर इस दौरान आपको लगता है कि बच्चा भूखा है तो आप इससे ज्यादा बार भी फीडिंग करवा सकते हैं।

3-5 माह के बच्चे को दिन में 6-7 बार फीडिंग करवानी चाहिए। 

वहीं 6-8 माह के बच्चे को पूरे दिन में कम से कम 6 बार फीडिंग जरूर करवाएं। 

8 माह के बच्चे को पूरा दिन में 4 बार दूध जरूर पिलाना चाहिए।

9-12 माह के बच्चे के फीडिंग की संख्या उसके विकास पर डिपेंड करती है।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़