2025 Wrap Up । सिनेमा से राजनीति तक, इस साल हमने इन मशहूर हस्तियों को खो दिया

By एकता | Dec 30, 2025

साल 2025 जाते-जाते हमें कई ऐसी यादें दे गया, जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। इस साल हमने कला, राजनीति और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों को हमेशा के लिए खो दिया। धर्मेंद्र और मनोज कुमार जैसे दिग्गजों के जाने से जहां सिनेमा का एक सुनहरा दौर खत्म हो गया, वहीं राजनीति और विज्ञापन की दुनिया ने भी अपने बड़े नामों को विदा किया। इनमें से कुछ ने लंबी उम्र जीकर दुनिया छोड़ी, तो कुछ की अचानक मौत ने सबको चौंका दिया। आज हम उन सभी मशहूर लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपने काम से भारत को एक नई पहचान दी और अब हमारे बीच नहीं रहे।

संजय कपूर

मशहूर उद्योगपति और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया था। संजय की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी उनके परिवार में कलेश की वजह बनी हुई है।

जुबीन गर्ग

असम की सबसे मशहूर आवाजों में से एक, गायक जुबीन गर्ग का सितंबर में अचानक निधन हो गया। उनकी मौत से पूरे पूर्वोत्तर भारत में शोक की लहर दौड़ गई।

शिबू सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और बड़े आदिवासी नेता शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे झारखंड की राजनीति के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे।

विजय रूपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अहमदाबाद में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे (एयर इंडिया 171) में निधन हो गया। इस हादसे में कुल 242 यात्रियों की जान गई थी।

सतीश शाह

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले बेहतरीन अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। वे टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई और कई यादगार फिल्मों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

बी. सरोजा देवी

कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन हो गया। उन्हें कन्नड़ सिनेमा की 'पहली महिला सुपरस्टार' माना जाता था।

मनोज कुमार

'भारत कुमार' के नाम से मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का निधन हो गया। शहीद, उपकार और पूरब और पश्चिम जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके ही कार्यकाल के दौरान अनुच्छेद 370 हटाया गया था।

पीयूष पांडे

भारतीय एडवरटाइजिंग की दुनिया के जादूगर पीयूष पांडे का निधन हो गया। उन्होंने 'हर घर कुछ कहता है' और 'कुछ खास है' जैसे कभी न भूलने वाले विज्ञापन दिए।

प्रमुख खबरें

The Telegraph के पूर्व संपादक R Rajagopal का पासपोर्ट फंसा, Kerala CM ने Suvendu Adhikari से की अपील

Bangladeshi Infiltrators से पूछताछ में हुआ खुलासा, Tripura बना घुसपैठ का नया रास्ता, Border पर Alert

Spirit के सेट से लीक हुईं Prabhas-Triptii की कॉलेज रोमांस वाली तस्वीरें

जिम नहीं, घर पर करें 20-Minute HIIT Workout, तेजी से घटेगा वजन और Belly Fat