करेंसी नोट से लेकर पासपोर्ट और राष्ट्रगान तक, महारानी के निधन से होंगे ये बड़े बदलाव

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2022

दुनिया का एक ऐसा शख्स जिसके आखिरी सांस लेने के साथ ही कई देशों की करंसी ही बदल जाएगी। उसकी मौत सदी की सबसे बड़ी घटनाओें में से एक होगी। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के रायल फैमली की और उनकी महारानी एलिजाबेथ द्वतीय की जिनका बीते दिन 96 साल की उम्र में निधन हो गया। 96 साल की महारानी का शासनकाल इतना लंबा रहा कि ब्रिटेन पांच प्रधानमंत्रियों में से चार की उम्र उनके शासनकाल से भी कम रही। महारानी एलिजाबेथ के जाने के साथ ही एक युग का भी अंत हो जाता है। ब्रिटेन उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई देने की तैयारी कर रहा है, लेकिन केवल ब्रिटेन ही नहीं बल्कि उसके अलावा 14 राष्ट्रमंडल देशों ने अपनी रानियों को खो दिया है। नए सम्राट के पद ग्रहण करने के साथ, राष्ट्रमंडल देश अब अपने संविधानों में संशोधन करेंगे और सम्राट के अधीन आ जाएंगे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के देशों में, नया राजा स्वाभाविक रूप से उन देशों का राजा बन जाएगा। ब्रिटेन की मुद्रा, टिकट और झंडा 70 साल बाद बदलने के लिए तैयार हैं। महारानी एलिजाबेथ का चेहरा अब उन कई चीजों पर नहीं होगा। बैंक नोट, सिक्के और टिकट सभी बदल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: डायना की शादी का टियारा, जिससे जुड़ा था शाही परिवार का इतिहास, राजकुमारी और महारानी के बीच के विवाद की शुरुआत की कहानी

ब्रिटिश मुद्रा रातोंरात नहीं बदलेगी, लेकिन समय के साथ पुराने को समाप्त कर दिया जाएगा क्योंकि चार्ल्स III की छवि वाले नए नोट और सिक्के पेश किए जाएंगे। सिक्के अब राजा की छवि के साथ ढाले जाएंगे। महारानी एलिजाबेथ की छवि वाले करीब 450 करोड़ के नोट चलन में हैं। इसकी कीमत करीब 8000 करोड़ पाउंड होगी। करीब दो साल में पुराने नोट पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। 1952 में जब महारानी एलिजाबेथ ने ताज पहना, नोटों में सम्राट की छवि नहीं थी। 1960 में महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर वाले नोट आने लगे। राष्ट्रगान में थोड़ा बदलाव होगा। "भगवान हमारी दयालु रानी को बचाओ" को "God save our gracious Queen" को  "God save our gracious king" बचाओ" में बदल दिया जाएगा। 600 से अधिक व्यापार शाही वारंट जल्द ही चार्ल्स III के नाम में बदल दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: राजा बनने के बाद प्रिंस चार्ल्स के पास कौन सी होंगी शक्तियां, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II की विरासत में क्या-क्या मिला?

देश के कई झंडे भी शामिल हैं। सेना और पुलिस विभाग में इन झंडों का इस्तेमाल होता है। अब कहा जा रहा है कि इन्हें भी बदला जाएगा। ब्रिटेन के लोगों को मिलने वाले पासपोर्ट में भी अब बदलाव होगा। पहले जहां ये क्वीन के नाम पर जारी किया जाता था, वहीं अब इसे किंग के नाम से जारी किया जाएगा। ठीक ऐसा की टेक्स्ट ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के पासपोर्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है। मिलिट्री और पुलिस अफसरों के यूनिफॉर्म में साइफर बदलकर नए राजा का साइफर लगाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन