Priyanka Chopra Birthday: 'Desi Girl' से 'Global Icon' तक, तमिल फिल्म से शुरू हुआ Priyanka का Hollywood सफर

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2026

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में प्रियंका 'देसी गर्ल' के नाम से फेमस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है। वहीं हॉलीवुड में भी एक्ट्रेस अपने टैलेंट का जलवा बिखेर चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बॉलीवुड करियर

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका को साल 2002 में फिल्म 'हमराज' ऑफर हुई। लेकिन कुछ कारणों से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं। फिर उन्होंने तमिल फिल्म 'थमिझन' से थलपति विजय के साथ एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'ऐतराज', 'ब्लैकमेल', 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम', 'यकीन', 'गुंडे', 'सात खून माफ', 'बर्फी', 'कृष', 'डॉन', 'कमीने', 'अग्निपथ', 'फैशन' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आईं

हॉलीवुड करियर

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अपने हॉलीवुड करियर की शुरूआत टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस', 'बेवॉच', 'द व्हाइट टाइगर', 'लव अगेन' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी की। प्रियंका और निक के बीच 10 साल का उम्र का फासला है। जिसको लेकर एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हुईं। वहीं कपल एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा के पेरेंट्स हैं।

प्रमुख खबरें

Mysuru Dasara के प्रबंधन पर Pramoda Devi Wadiyar ने जताई नाराजगी, धार्मिक अनुष्ठान में बाधा का लगाया आरोप

एकांगी दृष्टिकोण के असर में मानवाधिकार संगठन

Kochi Mercedes Crash: जज के नाबालिग बेटे पर गैर-इरादतन हत्या का केस, दोबारा हिरासत में

PM Modi ने वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई, कहा- महर्षि के विचार हर युग में राष्ट्र को करेंगे समृद्ध