Sanjay Dutt Birthday: ड्रग्स की लत से Superstardom तक, बॉलीवुड के 'खलनायक' की कहानी में कई उतार-चढ़ाव

By अनन्या मिश्रा | Jul 29, 2026

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त आज 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक मंझे हुए अभिनेता हैं। संजय दत्त के एक्टिंग विरासत में मिली है। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ काफी संघर्षों से भरी रही। वहीं उनका फिल्मी करियर भी उतार-चढ़ाव रहा। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता संजय दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 1981 में 22 साल की उम्र में संजय दत्त ने फिल्म 'रॉकी' से डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के 3 दिन पहले उनकी मां नरगिस की मृत्यु हो गई थी। इस दुख से उबरने के लिए संजय ने ड्रग्स का सहारा लिया और वह नशे की लत में डूबते चले गए।

संजय को नशे की लत इस कदर लगी कि वह दो दिनों तक सोते रहे। इस हरकत के बाद घर में एक डर का माहौल बन गया था। वहीं अपनी हालत देखकर संजू भी डर गए और अपने पिता के पास मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद उनके पिता सुनीद दत्त ने उनको अमेरिका के रिहैब सेंटर भेज दिया।

फिल्म

रिहैब से वापस आने के बाद संजू ने अपने फिल्मी करियर और खुद पर ध्यान देना शुरूकर दिया। एक दौर ऐसा आया, जब उन्होंने इतनी शानदार बॉडी बनाई कि वह एक्शन हीरो के रूप में फेमस हो गए। उन्होंने 'साजन', 'खलनायक', 'सड़क', 'धमाल', 'वास्तव', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'शूट आउट एंड लोखंडवाला', 'अग्निपथ', 'लियो', 'केजीएफ 2' 'सन ऑफ सरदार, 'पीके', 'और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही