Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: पहले गैर-कांग्रेसी CM से PM तक, ऐसा था Chaudhary Charan Singh का सियासी सफर

By Ananya Mishra | May 29, 2026

आज ही के दिन यानी की 29 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हो गया था। चौधरी चरण सिंह सादगी पसंद व्यक्ति थे और उनको किसानों का मसीहा कहा जाता था। उन्होंने भारत के 5वें प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था। उन्हें मुख्य रूप से किसानों के अधिकारों और भूमि सुधारों के लिए जाना जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: NT Rama Rao Birth Anniversary: सिनेमा के 'भगवान' से लेकर आंध्र प्रदेश के CM तक, ऐसा था NTR का सफर

सियासी सफर

जब भी चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक सफर का जिक्र किया जाता है, तो आपातकाल के बाद के समय का होता है। लेकिन वह बहुत पहले ही किसानों की आवाज बन चुके थे। देश की आजादी से पहले भी चौधरी चरण सिंह किसानों और मजदूरों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते थे। वह किसानों की समस्या सुनकर द्रवित हो उठते थे।

कांग्रेस के साथ

साल 1951 में वह यूपी कैबिनेट में न्याय एवं सूचना मंत्री बने। फिर साल 1967 तक वह राज्य कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते रहे। इसके साथ ही साल 1959 के नागपुर कांग्रेस अधिवेशन में उन्होंने पंडित नेहरू तक का विरोध करने से गुरेज नहीं किया। इस समय तब वह उत्तर भारत के किसानों के आवाज बन चुके।

साल 1967 में उन्होंने कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया था। चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। वह जनता गठबंधन से जुड़े, जिसमें उनका दल भारतीय लोकदल सबसे बड़ा घटक था। लेकिन साल 1974 तक वह गठबंधन से अलग-थलग हो गए थे। फिर जब जयप्रकाश नारायण ने मोरारजी देसाई को पीएम चुना तो चौधरी चरण सिंह निराश हुए। हालांकि इस सरकार में वह उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे। 

वहीं कांग्रेस के समर्थन से साल 1979 में चौधरी चरण सिंह भारत के 5वें प्रधानमंत्री बने। लेकिन कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के कारण साल 1980 में उनको इस्तीफा देना पड़ा। माना जाता है कि कांग्रेस के समर्थन के साथ प्रधानमंत्री बनना चौधरी चरण सिंह के छवि को धूमिल कर गया था। लेकिन उन्होंने अपनी जमीन नहीं छोड़ी और वह हमेशा अपने क्षेत्र के लोकप्रिय नेता बने रहे। पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी वह साल 1987 तक लोकसभा में लोकदल का प्रतिनिधित्व करते रहे और किसानों की आवाज बने रहे।

मृत्यु

वहीं 29 मई 1987 को 84 साल की उम्र में चौधरी चरण सिंह का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका