Beach Destination India: Goa से Kerala तक, ये हैं भारत के 5 सबसे Romantic Beach, यादगार बन जाएगा Vacation

By अनन्या मिश्रा | Feb 16, 2026

नई-नई जगह एक्सप्लोर करने वाले लोगों के लिए घूमना एक थेरेपी है। नई जगहों पर जाने के बाद व्यक्ति रिफ्रेश महसूस करता है। अक्सर कपल्स ऐसी डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं, जहां पर उनका रिश्ता ताजगी से भर जाए और वह जगह उनको रोमांटिक लगे। भारत में कई ऐसी बीच है, जो बेहद खूबसूरत लगते हैं। यहां की शाम को उनके खास पलों को यादगार बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे बीचेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप जा सकते हैं।


पालोलेम बीच

बता दें कि गोवा एक ऐसा बीच है, जो हर किसी को एनर्जी से भर देता है। गोवा का माहौल एकदम अलग है। यह जगह जितनी खूबसूरत है, उतने ही यहां के बीच भी रोमांटिक हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के पालोलेम बीच पर जाएं। यहां पर आपको समसेट और सनराइज जरूर देखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Statue of Unity देखने का शानदार मौका, IRCTC लाया Ahmedabad का यह सस्ता Holiday Package


मरारी बीच

कपल्स को वही जगह पसंद आती है, जहां पर लोगों की भीड़ भाड़ न हो। ऐसा ही केरल का मरारी बीच है, जहां पर बेहद शांति है। सनसेट के समय अपने पार्टनर के साथ यहां हाथों में हाथ डाले नंगे पांव वॉक कर सकते हैं। शाम के समय यहां का आसमान और चारों ओर फैले नारियल के पेड़ किसी कैनवास पर उकेरी गई पेंटिंग से कम नहीं लगता है।


कन्याकुमारी बीच

तमिलनाडु की कन्याकुमारी बीच बेहद खास है। यह बंगाल की खाड़ी, अरब की खाड़ी और हिंद महासागर का मिलन इस जगह को खास बनाता है। शाम को सूरज ढलने के समय आसमान के साथ समुद्र का पानी भी पीला, नारंगी और लाल रंग का दिखता है। ठंडी हवाओं के बीच समुद्र का किनारा आपको रोमांटिक एहसास कराता है।


हाफ मून बीच

चांद का रोमांस से जोड़ा गया है। ऐसे में अगर अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो कर्नाटक के गोकर्ण में हाफ मून बीच पर जाएं। हाफ मून बीच आधे चांद के आकार का है। शाम को सूरज की किरणें रेत पर पड़ते ही चमक जाता है। यह शांत बीच है और यहां पर हट भी बने हुए हैं। जहां पर आप पार्टनर के साथ सुकून से बैठकर सनसेट का नजारा देख सकते हैं।


कोवलम बीच

केरल का कोवलम बीच कपल्स को अपना दीवाना बना सकता है। बता दें कि इस बीच की अलग ही वाइब्स है। इस बीच पर एक लाइट हाउस भी है, जहां से शाम को आप दूर तक फैला समुद्र और सनसेट को निहार सकते हैं। अगर आपको वॉटर स्पोर्ट्स पसंद है, तो कपल इस एक्टिविटी का भी लुत्फ ले सकते हैं। सनसेट इस जगहको बेहद खूबसूरत बना देता है। आप यहां पर वॉक के साथ कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi में India AI Impact Summit शुरू, 300 Global कंपनियां दिखाएंगी भविष्य की Technology

स्पिन के सुल्तान Rashid Khan का T20 में महा-रिकॉर्ड, 700 विकेट लेकर बने बेताज बादशाह

Assam Congress में सियासी ड्रामा, Bhupen Borah के इस्तीफे पर सस्पेंस, मांगा और समय

Emmanuel Macron का भारत दौरा: Rafale, पनडुब्बी... Defence Deals से और मजबूत होगी दोस्ती