हुड्डा-कृणाल से लेकर अश्विन-बटलर तक, IPL नीलामी में दुश्मन बने साथी, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022

बेंगलुरू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमों ने ऐसे खिलाड़ियों को साथ में मिला दिया है जो कभी एक दूसरे के साथ विवाद में घिरे थे जिनमें दीपक हुड्डा-कृणाल पंड्या के अलावा रविचंद्रन अश्विन-जोस बटलर शामिल हैं। आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले दिन राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रूपये में भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन को खरीदा और अब वह इंग्लैंड के बटलर के साथ टीम में होंगे। बटलर को राजस्थान ने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ रिटेन किया है। 

हुड्डा ने कहा था कि कृणाल ने उन्हें खींचने की कोशिश की और चेताया था कि वह सुनिश्चित करेंगे कि वह कभी बड़ौदा के लिये नहीं खेल पायें। कृणाल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद वह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी शुरू होने से एक दिन पहले उप कप्तान हुड्डा होटल छोड़कर चले गये थे। इसके बाद संघ के सीईओ शिशिर हतंगड़ी ने मध्यक्रम बल्लेबाज के रवैये और टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर पर सवाल उठाये थे। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: मिस्टर आईपीएल का टूटा दिल, ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लगाई बोली 

हुड्डा को नयी आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5.75 करोड़ रूपये में जबकि कृणाल को 8.25 करोड़ में खरीदा है। हालांकि पिछले साल घरेलू टीम को छोड़ने के बाद हुड्डा को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये भारतीय वनडे टीम में पदार्पण करने का मौका मिला। उन्हें 2017 में भारत की टी20 टीम में भी चुना गया था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शामराह ब्रुक्स (44) का महत्वपूर्ण विकेट झटका था और 25 गेंद में 29 रन का योगदान दिया था जब टीम ने एक समय 43 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र