IPL 2022: मिस्टर आईपीएल का टूटा दिल, ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लगाई बोली

Suresh Raina
प्रतिरूप फोटो

मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे और किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं पूछा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। सुरेश रैना के अलावा डेविड मिलर, स्टीवन स्मिथ और मोहम्मद नबी भी अनसोल्ड रहे। हालांकि फ्रेंचाइजियों के पास अभी अनसोल्ड खिलाड़ियों को खरीदने का एक और मौका होगा।

बेंगलुरू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मेगा ऑक्शन बेंगलुरू में हो रहा है। इसी बीच एक चौंका देने वाला निर्णय दिखाई दिया। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर खिलाड़ी सुरेश रैना पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। पिछले सीजन तक सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ थे और उन्हें कई मुकाबलों में टीम ने प्रदर्शन के चलते ड्राप भी किया था। 

इसे भी पढ़ें: ठीक हैं आईपीएल ऑक्शनर, अचानक तबीयत बिगड़ने से रुकी थी नीलामी प्रक्रिया 

अनसोल्ड रहे सुरेश रैना

मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे और किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं पूछा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। सुरेश रैना के अलावा डेविड मिलर, स्टीवन स्मिथ और मोहम्मद नबी भी अनसोल्ड रहे। हालांकि फ्रेंचाइजियों के पास अभी अनसोल्ड खिलाड़ियों को खरीदने का एक और मौका होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले राउंड में सुरेश रैना को खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: धोनी, विराट, ऋषभ पंत सहित इन खिलाड़ियों की नहीं लगायी जाएगी बोली! देखें रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

सुरेश रैना रिकॉर्ड

सुरेश रैना ने आईपीएल के 205 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 32.51 के औसत से 5528 महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 25 कीमती विकेट भी चटकाए हैं। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया कि सुरेश रैना, स्टीवन स्मिथ और डेविड मिलर तीन पूर्व कप्तान अनसोल्ड रहे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़