Kalpana Chawla Death Anniversary: करनाल से NASA तक, कैसे भारत की बेटी बनीं आसमान का सितारा

By अनन्या मिश्रा | Feb 01, 2026

आज ही के दिन यानी की 01 फरवरी को अंतरिक्ष तक का सफर तय करने वाली कल्पना चावला का निधन हो गया था। कोलंबिया स्पेस शटल उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कल्पना चावला समेत यान में सवार सभी अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। भारत समेत पूरी दुनिया की लड़कियों और महिलाओं के लिए कल्पना चावला एक आइकन हैं। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर कल्पना चावला के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Anniversary: South Africa के एक वाकये ने मोहनदास को 'महात्मा' बना दिया, जानिए खास बातें

कल्पना के सपने

कल्पना ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में एडमिशन लिया और दो साल की पढ़ाई के बाद वह एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली। साल 1986 में दूसरी मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। फिर साल 1988 में उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी किया। कल्पना ने यह तय कर लिया था कि उनको अंतरिक्ष पर जाना है। उनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस भी था। वह एक सर्टिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बन चुकी थीं।

नासा ने किया था रिजेक्ट

साल 1993 में पहली बार कल्पना चावला ने नासा के लिए अप्लाई किया था। लेकिन नासा ने उनको रिजक्ट कर दिया था। फिर साल 1995 में कल्पना का चयन नासा ने अंतरित्र यात्री के रूप में किया और उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। फिर साल 1998 में कल्पना चावला को अंतरिक्ष की पहली उड़ान के लिए चुना गया। वहीं कल्पना चावला ने अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 372 घंटे बिताते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।

दूसरी उड़ान और मृत्यु

अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली उड़ान सफल होने के बाद साल 2000 में कल्पना का चयन दूसरी स्पेस यात्रा के लिए किया गया। वहीं यह मिशन तीन वर्ष की देरी से हुई, जोकि साल 2003 में लांच किया गया। फिर 16 फरवरी 2003 को कोलंबिया फ्लाइट STS 107 से उड़ान भरी। लेकिन 01 फरवरी 2003 को कल्पना चावला का अंतरित्र यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते टूट गया। इस दुर्घटना में मिशन में शामिल 7 लोगों की मृत्यु हो गई।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद