केशव मौर्य से लेकर नीलकंठ तिवारी तक... जानें यूपी में क्या है योगी के मंत्रियों का हाल

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा एक तरफा बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव करहल सीट से आगे हैं। जानकारी के मुताबिक कौशांबी के सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य भी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के सभी दिग्गज नेता रहे और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से पीछे चल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों का क्या हाल है?

इसे भी पढ़ें: हरित प्रदेश से पूर्वांचल तक, UP के चार भागों का ऐसा रहा है चुनावी योग, पिछला प्रदर्शन दोहराएगी बीजेपी?

शाहजहांपुर सीट- सुरेश खन्ना आगे 

महाराजपुर सीट- सतीश महाना आगे 

लखनऊ पूर्व क्षेत्र- आशुतोष टंडन आगे

इलाहाबाद दक्षिण- नंद गोपाल नंदी आगे 

इलाहाबाद पश्चिम- सिद्धार्थ नाथ सिंह आगे  

पट्टी सीट राजेंद्र प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं 

बंसी सीट- स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं 

लखनऊ कैंट न्याय मंत्री- बृजेश पाठक आगे हैं 

मथुरा- ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे हैं 

थानाभवन- सुरेश खन्ना पीछे चल रहे हैं

इसे भी पढ़ें: Gorakhpur Election Result Update: पहले राउंड में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी, 5500 वोट से सपा की शुभावती शुक्ला को छोड़ा पीछे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश विधानसभा की 403 में से 326 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 170 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, सपा 140 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बसपा आठ, कांग्रेस पांच सीटों पर जबकि जनसत्ता दल दो सीट पर आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से अपने निकटतम प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। वही सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से 126 सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं जिनमें से 77 पर भाजपा, 34 पर सपा और चार पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है।

प्रमुख खबरें

OnePlus Nord 6 का First Look आया सामने, लॉन्च से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक

Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

Premier League का गुरूर टूटा, La Liga के अनुभव ने European Football में गाड़े झंडे