Mumbai Mayor लड़ाई में खान-पठान-बुर्का से गरमाई राजनीति, ओवैसी की पार्टी से भिड़ गए संजय राउत

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2025

बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन ज्यादातर दलों के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हो पाई है। इस बीच मुंबई में बीएमसी का मेयर कौन बनेगा, इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। एमआईएम नेता वारिश पठान के बयान मुंबई का मेयर मुस्लिम क्यों नहीं बन सकता, पर उद्धव सेना ने पलटवार किया है। उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि भारत में पहले भी मुस्लिम राष्ट्रपति रह चुके हैं। भारत में जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद और एपीजे अब्दुल कलाम जैसे मुस्लिम राष्ट्रपति रहे हैं। बीजेपी के भी के शासनकाल में भी कई राज्यों में मुस्लिम राज्यपाल रहे हैं। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को नजर अंदाज कर देना चाहिए और हमें आगे बढ़ना चाहिए। बता दें कि वीं में उद्धव सेना और मनसे के गठबंधन की घोषणा के दौरान राज ठाकर ने कहा कि मुंबई का मेयर हमारा और मराठी बनेगा। जबकि मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम कह चुके हैं कि मुंबई का मेयर कोई खान या पठान नहीं बनेगा।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने की BMC 2026 चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, गोविंदा का भी नाम शामिल

पठान की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईएमआईएम नेता की आलोचना की। राउत ने बताया कि भारत में पहले भी मुस्लिम राष्ट्रपति रह चुके हैं और उन्होंने देश के समावेशी राजनीतिक इतिहास पर प्रकाश डाला। राउत ने कहा कि भारत में जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद और एपीजे अब्दुल कलाम जैसे मुस्लिम राष्ट्रपति रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में भी कई राज्यों में मुस्लिम राज्यपाल रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि इस मुद्दे को नजरअंदाज कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन