Rhea Chakraborty Birthday: MTV VJ से 'जलेबी' गर्ल तक का सफर, एक Controversy ने Rhea Chakraborty को पहुंचाया जेल

By अनन्या मिश्रा | Jul 01, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज यानी की 01 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। साल 2012 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। वहीं रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

टीवी करियर

रिया ने साल 2009 में एमटीवी के एक शो से अपनी करियर की शुरूआत की थी। वह सालों तक एमटीवी के साथ जुड़ी थीं। एमटीवी के लिए रिया चक्रवर्ती ने कई शोज होस्ट किए थे। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

फिल्मी सफर

साल 2013 में आई फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से रिया ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं इसके बाद साल 2014 में रिया फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रिया के अपोजिट अली फजल थे। लेकिन यह फिल्म भी कुछ खास नहीं चली।

इसके बाद साल 2017 में एक्ट्रेस फिल्म 'बैंक चोर' और साल 2018 में 'जलेबी' फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म 'जलेबी' भी सफल नहीं हो पाई, लेकिन इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। रिया चक्रवर्ती की अन्य फिल्मों की तुलना में इस फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया था।

पर्सनल लाइफ

रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि एक फ्रेंड की पार्टी में रिया और सुशांत की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। सुशांत की मृत्यु के बाद एक्ट्रेस विवादों में आ गई थीं। उन पर कई आरोप भी लगे थे और वह ड्रग्स केस में 27 दिनों के लिए जेल भी गई थीं। हालांकि उन पर लगे आरोप सही नहीं साबित हुए और वह बरी हो गईं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह