Parineeti Chopra Birthday: पीआर मैनेजर से बॉलीवुड क्वीन तक, परिणीति चोपड़ा का बेमिसाल फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Oct 22, 2025

बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी की 22 अक्तूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। फिलहाल इस समय परिणीति अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इस समय एक्ट्रेस फिल्मों से थोड़ा दूर हैं। बता दें कि परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत में एक्ट्रेस बनने से पहले कई काम किए हैं। परिणीति चोपड़ा ने खुद खुलासा किया था कि शुरूआती दौर में वह अनुष्का शर्मा की पीआर थीं। एक्ट्रेस को अभिनय के अलावा सिंगिंग का भी शौक है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर पीआर मैनेजर की थी। उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए बतौर पीआर असिस्टेंट काम किया था। फिर साल 2011 में परिणीति ने बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में एक्ट्रेस के शानदार अभिनय की काफी सराहना हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस को फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।

गाने का भी है शौक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि संगीत में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। साल 2017 में परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' के टाइटल ट्रैक 'माना के हम यार नहीं' को गाया था। इसके बाद उन्होंने 'मतलबी यारियां' और 'तेरी मिट्टी' जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी।

शादी

परिणीति चोपड़ा ने आप पार्टी नेता और सांसद राघव चड्ढा को काफी समय तक डेट किया है। फिर कपल ने 13 मई 2023 में सगाई की और 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई थी। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है और वह इस समय मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

तीसरे विश्वयुद्ध का काउंटडाउन शुरू? अमेरिका ने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों को बमों से उड़ाया, दहल उठा कुवैत, आसमान से बरसीं मिसाइलें!

Prabhasakshi NewsRoom: युद्धविराम के बीच बढ़ा सैन्य टकराव, Iran ने अपने बर्बाद मिसाइल नेटवर्क को फिर सक्रिय कर दुनिया को किया हैरान

Nutrient Deficiency: India में Vitamin B12 की कमी बनी Health Problem, Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी, आईटी शेयरों में उछाल