Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी, आईटी शेयरों में उछाल

By रेनू तिवारी | Jun 01, 2026

पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) की भारी गिरावट के बाद, हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर हरे निशान के साथ वापसी की है। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक— बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। शुरुआती दौर में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 206.16 अंक चढ़कर 74,981.90 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.65 अंक की बढ़त के साथ 23,604.80 अंक पर कारोबार करता देखा गया।

वहीं सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.15 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 21,105.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,092.06 अंक और निफ्टी 359.40 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi