पढ़ाई से लेकर निवेश तक, ये 5 सरकारी ऐप्स बदल देंगे आपकी डिजिटल जिंदगी

By डॉ. अनिमेष शर्मा | May 19, 2025

आजकल हर किसी के स्मार्टफोन में सोशल मीडिया, गेमिंग और शॉपिंग ऐप्स की भरमार है। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये सभी ऐप्स वाकई आपकी जिंदगी को आसान बना रहे हैं? कई बार हम ऐसे ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं जो या तो ऑफर्स के चक्कर में होते हैं या किसी दोस्त की सलाह पर। कुछ ही दिनों में वे ऐप्स फालतू स्टोरेज घेरने लगते हैं। ऐसे में जरूरत है उन ऐप्स को जगह देने की जो रोजमर्रा की जिंदगी में वाकई मददगार साबित हों। भारत सरकार ने नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई बेहद उपयोगी एप्स लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे जरूरी सरकारी एप्स के बारे में जो हर भारतीय के स्मार्टफोन में होने चाहिए।

अगर आप स्टूडेंट हैं, पेरेंट हैं या शिक्षक हैं, तो DIKSHA एप आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल एजुकेशन प्लेटफॉर्म है जहां CBSE और विभिन्न राज्य बोर्डों की पढ़ाई से जुड़ा कंटेंट उपलब्ध है। इसमें विडियो लेक्चर्स, ई-बुक्स, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट आइडियाज मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: Samsung S25 Ultra पर भारी छूट, सिर्फ इतने में खरीदें फ्लैगशिप फोन

टीचर्स को यहां नई-नई टीचिंग स्ट्रैटेजी और ट्रेनिंग कंटेंट मिलता है, वहीं स्टूडेंट्स को विषयों को समझने का इंटरेक्टिव तरीका मिलता है। पेरेंट्स के लिए भी यह एप बच्चों की पढ़ाई से जुड़े संसाधन खोजने में सहायक है। इस ऐप से पढ़ाई करना सुलभ, रोचक और प्रभावशाली बन जाता है।

2. टॉप इंस्टीट्यूट्स की पढ़ाई अब एक क्लिक दूर – SWAYAM एप

SWAYAM, यानी Study Webs of Active-learning for Young Aspiring Minds, भारत सरकार का एक और शानदार शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है। यह खासतौर पर उन छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए है जो टॉप क्लास एजुकेशन चाहते हैं वो भी बिना फीस चुकाए।

इस एप पर IIT, IIM, IGNOU जैसे प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए कोर्स उपलब्ध हैं। स्कूल एजुकेशन से लेकर मैनेजमेंट, डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग और इंटीरियर डिजाइन तक के कोर्सेज यहां फ्री में मिलते हैं। कोर्स पूरा करने पर प्रमाण पत्र भी मिलता है जो नौकरी और आगे की पढ़ाई में काम आ सकता है।

3. इमरजेंसी में लाइफ सेवर – 112 India एप

अगर आप किसी इमरजेंसी जैसे मेडिकल, फायर या सिक्योरिटी से जुड़ी परेशानी में हैं, तो 112 India एप आपकी जान बचा सकता है। यह एक पैनिक बटन की तरह काम करता है, जिससे सिर्फ एक क्लिक में पुलिस, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड को अलर्ट भेजा जा सकता है।

एप आपकी लोकेशन ट्रैक कर लेता है और नजदीकी सहायता टीम को भेज देता है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे – हर कोई इस ऐप के ज़रिए खुद को सुरक्षित महसूस कर सकता है। यह ऐप 24x7 आपकी मदद के लिए तैयार रहता है और इसे स्मार्टफोन में ज़रूर होना चाहिए।

4. वाहन से जुड़े हर काम का समाधान – mParivahan एप

अगर आपके पास गाड़ी या दोपहिया वाहन है, तो mParivahan एप आपके लिए बहुत जरूरी है। यह एप वाहन से जुड़ी लगभग हर जानकारी डिजिटल रूप से प्रदान करता है। इसमें आप अपना RC, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और PUC सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से देख सकते हैं और जरूरत पर दिखा सकते हैं।

चालान कटने पर तुरंत ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। साथ ही, गाड़ी का ट्रांसफर, लोन खत्म होने पर नए RC की अप्लाई प्रोसेस, गाड़ी की वेरिफिकेशन – सब कुछ इसी ऐप से संभव है। यह एप आपके दस्तावेज़ों को डिजिटल और सुरक्षित बनाता है।

5. निवेश का आसान जरिया – RBI Retail Direct एप

अगर आप अपने पैसे को सरकारी निवेश योजनाओं में लगाना चाहते हैं, तो RBI Retail Direct एप आपके लिए सही विकल्प है। इस ऐप के जरिए आप सीधे भारत सरकार द्वारा जारी किए गए ट्रेजरी बिल्स, सरकारी बॉन्ड, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं।

स्टॉक मार्केट की तुलना में यह निवेश सुरक्षित और स्थिर होता है। इसके अलावा, रियल टाइम अपडेट्स और आसान इंटरफेस इस ऐप को और भी खास बनाते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पहली बार निवेश की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन केवल मनोरंजन या सोशल नेटवर्किंग का साधन नहीं रह गया है। यह एक पावरफुल टूल बन चुका है, जो सही ऐप्स के जरिए आपकी जिंदगी को सुविधाजनक बना सकता है। DIKSHA, SWAYAM, 112 India, mParivahan और RBI Retail Direct जैसे सरकारी एप्स न सिर्फ आपकी पढ़ाई, सुरक्षा, यात्रा और निवेश की जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि भरोसेमंद और सुरक्षित भी हैं।

अब वक्त आ गया है कि गैरजरूरी ऐप्स को हटाकर इन काम के सरकारी ऐप्स को अपने फोन में इंस्टॉल किया जाए और डिजिटल इंडिया का स्मार्ट नागरिक बना जाए।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

प्रमुख खबरें

अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां? सरकार ने Motor Vehicle Rules में बदलाव का Draft किया जारी

UAE का OPEC से Exit: सऊदी अरब की बादशाहत को चुनौती, Pakistan की बढ़ीं मुश्किलें।

Canada में बजा भारत का डंका, Dr. Reddys की सस्ती Ozempic दवा को मिली मंजूरी

Puducherry Exit Poll में Congress को बड़ा झटका, NDA की सत्ता में वापसी की मज़बूत भविष्यवाणी