आसान तरीके से घर पर इस तरह मिनटों में बनाएं फ्रूट पेस्ट्री

By मिताली जैन | Mar 12, 2019

घर पर कोई मेहमान आ जाए या फिर कोई फंक्शन हो तो अधिकतर लोग पेस्ट्री मंगाकर खाते हैं। बच्चों को तो यह इतनी पसंद होती है कि वह कभी भी इसके लिए मना नहीं करते। लेकिन बाजार से बार−बार पेस्ट्री मंगवाना शायद आपको अच्छा न लगता हो। अगर आप भी बच्चों को घर की बनी हुई पेस्ट्री खिलाना चाहते हैं तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको बेहद आसान तरीके से घर पर ही फ्रूट पेस्ट्री बनाने का तरीका बता रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना−

सामग्री−

750 एमएल पानी

150 ग्राम चीनी

दो कप बारीक कटे फल जैसे अंगूर, संतरा, पाइनेप्प्ल, कीवी, स्टाबेरी आदि

300 एमएल नॉन डेयरी क्रीम

पाव

विधि− घर पर ही फ्रूट पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉस पेन में पानी व चीनी डालकर हाई फलेम पर चीनी के पिघलने तक पानी को गर्म करें। अब गैस को बंद करें और पानी को दूसरे बर्तन में डालकर ठंडा होने दें। जब चाशनी पूरी तरह ठंडी हो जाए तो इसमें फल जैसे अंगूर, संतरा, पाइनेप्पल, कीवी और स्टाबेरी को डालकर आधे से एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें।

अब एक दूसरा बड़ा मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें क्रीम डालें और व्हिस्प या किसी चम्मच की मदद से करीबन 15 से 20 मिनट तक फेंटे। बस ध्यान रखें कि क्रीम को फेंटने के लिए मिक्सी या ग्राइंडर का प्रयोग न करें। अब चाशनी को छलनी की मदद से छान लें ताकि फल छलनी में रह जाएं और चाशनी दूसरे बाउल में आ जाए। अब फल को चम्मच की मदद से हल्का−हल्का दबाकर अतिरिक्त चाशनी निकाल दें। 

अब तीन बड़ी कटोरियों के उपर एक थाली रखें। यह एक टर्नटेबल की तरह काम करेगी और आप केक बनाते समय इसे आसानी से घुमा पाएंगे। अब थाली के उपर पाव रखें और एक बड़े चाकू की मदद से उसके उपर का हिस्सा हटाएं। अब पाव से तीन लेयर काटें। 

इसे भी पढ़ें: अगर घर में पार्टी हो तो इस तरह बनाएं फ्रूट कस्टर्ड

अब थाली के उपर चम्मच की सहायता से थोड़ा सी क्रीम लगाएं और क्रीम के उपर पाव की एक लेयर रखें और हल्का सा दबाएं। अब चम्मच की सहायता से ब्रेड के उपर चारों तरफ से चाशनी डालें। इसके बाद ब्रेड के उपर क्रीम डालें और चम्मच की सहायता से अच्छी तरह फैलाएं। अब हाथों में थोड़े से फल लेकर उसे भी फैलाएं। इसके बाद थोड़ी सी क्रीम और डालें। अब दूसरी ब्रेड लेकर उसे भी चाशनी से भिगोएं। अब इस ब्रेड को पहली ब्रेड के उपर रखें और दोबारा क्रीम और फल रखें। इसी तरह तीसरी ब्रेड रखकर फिर से चाशनी में गीला करें। अब इसमें काफी सारी क्रीम डालें और चाकू की मदद से चारों ओर फैलाएं। साथ ही साइड्स में भी क्रीम को अच्छे से फैलाएं। इसके बाद इसे बीच से काटें। 

इसे भी पढ़ें: इस तरह बनाएं गुड़ का चीला, बच्चे बूढ़े सभी मजे के साथ खाएंगे

अब बारी आती है पेस्ट्री को सजाने की। लेकिन इससे पहले पेस्ट्री को एक सर्विंग प्लेट में निकालें। अब एक जिप लॉक बैग लेकर उसमें क्रीम भरें। अब आगे की तरफ से कैंची की मदद से इसे काटें। अब क्रीम और फ्रूट की मदद से पेस्ट्री को मनपसंद तरीके से सजाएं और सर्व करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Brown Series Review | धीमी रफ़्तार के बावजूद Karisma Kapoor ने डार्क थ्रिलर में किया करियर का सबसे बेहतरीन अभिनय

Great Nicobar Project के जरिये Modi ने चला बड़ा Masterstroke, Indian Ocean के बीचोंबीच होगा भारत का सबसे बड़ा सैन्य किला

Pakistan Border पर अचानक क्यों पहुंचे 8 IPS अधिकारी, क्या करने वाला है भारत?

PM Modi का विरोध ही INDIA Bloc का एकमात्र लक्ष्य: JDU के संजय झा का बड़ा बयान