Beauty Tips: पैरों की चमक पाने के लिए फलों के छिलके हैं बेहद कारगर, मिनटों में होगा स्किन में जादू

By अनन्या मिश्रा | May 31, 2024

चेहरे की देखभाल और केयर को लगभग सभी लोग करते हैं। लेकिन जब बात पैरों की आती है, तो लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि पैर भी आपकी पर्सनालिटी का हिस्सा हैं। कई बार टैनिंग की समस्या से पैरों में हो जाती है। जिसके कारण पैरों की स्किन काली और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में आप पैरों की टैनिंग और डेड स्किन को हटाने के लिए कुछ फलों के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि इन फलों में विटामिन-मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो वहीं इन फलों के छिलकों में भी भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन को हील कर ग्लोइंग बनाता है इस फल का छिलका, जानिए इस्तेमाल का तरीका

केले का छिलका

केले का छिलका अच्छे से एक्सफोलिएट करता है। यह पैरों की डार्क स्किन को हटाने का कारगर नुस्खा है। पके केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से पर बेकिंग सोड लगाएं। फिर इससे अपने पैरों को स्क्रब करें। इससे पैरों की डेड स्किन साफ हो जाएगी। यह प्रोसेस करने के बाद पैरों को थोड़ी देर के लिए गुनगुने पानी में डालकर साफ करें।

पपीते का छिलका

केले के छिलके की तरह ही पपीते का छिलका भी आपके पैरों की चमक लौटा सकता है। इसके लिए पपीते के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इनमें शहद और एलोवेरा जेल डालकर पीस लें। जब इसका महीन पेस्ट बन जाए, तो इसको अपने पैरों पर अप्लाई करें। फिर 20 मिनट तक लगाए रहने के बाद पैर सादे पानी से धो लें। इस तरह से आपके पैरों की स्किन क्लीन हो जाएगी और त्वचा मुलायम बनेगी।

संतरे का छिलका

बता दें कि स्किन केयर रूटीन में आपको संतरे का छिलका शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पायी जाती है। यह स्किन को साफ करने के साथ टैनिंग जैसी समस्याओं को दूर करता है। संतरे के छिलके को सुखाकर पीस लें। फिर इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर पैरों पर लगाएं। 10-15 मिनट तक लगाए रहें और जब यह सूख जाए, तो मसाज करते हुए पैरों को साफ करें। सप्ताह में दो बार यह नुस्खा अपनाने से पैरों की डार्क स्किन साफ होने लगेगी।

प्रमुख खबरें

Tibet Earthquake में 16 की मौत, बचाव कार्य में China ने उतारे Satellites और Drones

ITBP चीफ के बयान पर MEA की सफाई: LAC पर तनाव के लिए चीनी सेना की मनमानी जिम्मेदार

Melania Trump की पहल पर Oleshky में सीजफायर समझौता, 29 अक्टूबर से पहुंचेगी मानवीय मदद

उछल-उछल कर भारत को फंसा रही थी ये महिला, लगा तगड़ा करंट!