इन फलों को एक साथ खाएंगे तो हो जाएंगे बीमार

By मिताली जैन | Sep 10, 2022

फलों को सेहत का साथी माना गया है। हर व्यक्ति को यह सलाह दी जाती है कि वह अपनी डेली डाइट में तरह-तरह के फलों को अवश्य शामिल करें। कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर यह फल आपकी सेहत का ख्याल रखने में मदद करते हैं। लेकिन यह देखा जाता है कि अक्सर लोग अपने टेस्ट बड को शांत करने के लिए कई तरह के फलों को एक साथ काटकर व चाट बनाकर इनका सेवन करते हैं। हालांकि, कई फल ऐसे होत हैं, जिन्हें एक साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप इन्हें एक साथ खाते हैं तो यह आपकी सेहत पर विपरीत असर डाल सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के बैड कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अवॉयड करना चाहिए-

अगर आपको तरबूज या खरबूजा खाना बेहद अच्छा लगता है तो कोशिश करें कि आप इनके साथ किसी अन्य फल के साथ मिक्स करके ना खाएं। हालांकि, तरबूज व खरबूजे का सेवन एक साथ किया जा सकता है। दरसअल, यह अन्य फलों की तुलना में अधिक तेजी से पचते हैं। खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए फलों के साथ मिलाने पर वे ठीक से पच नहीं पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सेंधा नमक को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे

खट्टे फलों और मीठे फलों को ना खाएं एक साथ 

अगर आप अंगूर, स्ट्रॉबेरी, सेब, अनार और आड़ू जैसे एसिडिक या सब-एसिडिक फल का स्वाद ले रहे हैं तो उन्हें केले और किशमिश जैसे मीठे फलों के साथ नहीं मिलाना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे ना केवल पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, बल्कि मतली और सिरदर्द भी हो सकता है।

पपीते की चाट में ना मिलाएं नींबू 

हम सभी ने ऐसा कभी ना कभी किया ही है। पपीता काटकर उस पर नींबू निचोड़कर चाट का स्वाद लिया है। लेकिन इस संयोजन से बचना बेहतर है। इससे आपको एनीमिया या हीमोग्लोबिन असंतुलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बच्चों को तो कभी भी पपीता व नींबू साथ में खाने के लिए ना दें।

इसे भी पढ़ें: खसखस के बीज का करें सेवन, मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे

सब्जियों के साथ ना खाएं फल

कुछ लोग अपने सलाद के बाउल में बहुत सारे फल और सब्जियों को शामिल करते हैं। लेकिन वास्तव में आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। फल और सब्जियां अलग तरह से पचती हैं। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, वे आंत तक पहुंचने तक आंशिक रूप से पचते हैं। उदाहरण के लिए, गाजर और संतरे को एक साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इस संयोजन से पित्त की अधिकता हो सकती है और यहां तक कि हार्ट बर्न भी हो सकता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट