हार से हताश कांग्रेस के शहजादे फैला रहे झूठा एजेंडा: सैनी ने राहुल पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि लगातार हार से हताश कांग्रेस के ‘शहजादे’ अब देशभर में ‘झूठा’ एजेंडा फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी ने ‘‘पहले संविधान के संबंध में ‘झूठा’ एजेंडा फैलाया और अब मतदाता सूची के संबंध में।’’ सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा विधानसभा चुनाव की आठ सीटों पर 22,779 वोटों के अंतर से कांग्रेस की हार को वह चुनावी गड़बड़ी का बहाना बना रहे हैं।’’

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत और हार का अंतर पूरे राज्य में सिर्फ 22,779 मतों का था। सैनी ने कहा, ‘‘महोदय, अगर यही 22 हजार वोट भाजपा को मिले होते, तो हम कम से कम 10 सीटें और जीत सकते थे। भाजपा को तो सिर्फ 12,592 वोटों के मामूली अंतर से सात सीटों पर हार झेलनी पड़ी। जिनमें लोहारू, आदमपुर, रोहतक, सढौरा, पंचकूला, फतेहाबाद और थानेसर शामिल हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट तौर पर राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि वे बार-बार जनता के जनादेश को अपमानित करना बंद करें और अपनी दिशाहीन, विफल और गुटबाज़ी में उलझी कांग्रेस को संभालें।’’

सैनी ने बृहस्पतिवार को भी कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि पिछले दो दशकों में राहुल गांधी ने राजनीति में खुद को स्थापित करने के कई प्रयास किए, लेकिन असफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी हर मुद्दे पर भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर अनावश्यक टिप्पणी करते रहते हैं; अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिएनिर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करना अनुचित है।’’ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी न केवल असफल हुए हैं, बल्कि उन्होंने अपने साथ पूरी कांग्रेस को भी डुबो दिया है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना