Duronto Express के Toilet में धुल रहे थे बर्तन, Viral Video पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2026

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बृहस्पतिवार को सरकारी कंपनी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है। इस वीडियो में ट्रेन के एक डिब्बे के शौचालय वाले हिस्से में बर्तन धोए जाते हुए दिखाया गया है।

एफएसएसएआई ने इस मामले पर आईआरसीटीसी से जल्द से जल्द जवाब मांगा है। एक सूत्र ने कहा कि शौचालय वाले हिस्सों में बर्तन धोने से दूषित होने का गंभीर खतरा पैदा होता है और खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अत्यंत आपत्तिजनक है। खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस और पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची 4 के तहत, खाद्य व्यवसाय संचालकों को प्रसंस्करण, रखरखाव, धुलाई और सफाई के स्वच्छ तरीकों का पालन करना अनिवार्य है ताकि भोजन को दूषित होने से बचाया जा सके।

सूत्रों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में, एफएसएसएआई ने फटाफट सामान की आपूर्ति करने वाली कंपनी ब्लिंकिट से उसके मंच पर खराब गुणवत्ता वाले अंडे बेचे जाने के संबंध में उपभोक्ताओं की शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा था। इस मामले में भी, एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का स्वतः संज्ञान लिया था।

प्रमुख खबरें

भारत चल पड़ा है नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर

किसी पर निर्भर मत रहो... Khushboo Patani ने लड़कियों को समझाया आत्मरक्षा का तरीका

Arvind Kejriwal पर बरसे Pravesh Verma, कहा- गुंडागर्दी से नहीं जीता जाता जनता का दिल

NTA परीक्षा सुधार के लिए Nandan Nilekani कार्यबल ने K Radhakrishnan से की चर्चा