Australia, UAE समेत 38 देशों से हुए FTA, अधिकतम लाभ के लिए सरकार का नया मास्टर प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2026

विकसित देशों के साथ कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर हस्ताक्षर के बाद सरकार इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए ‘एफटीए इस्तेमाल योजना’ पर काम कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, 2021 से अबतक भारत ने मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ओमान, न्यूजीलैंड, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), यूरोपीय संघ (ईयू), ब्रिटेन और अमेरिका के साथ एफटीए को अंतिम रूप दिया है। ये मुक्त व्यापार समझौते 38 देशों के साथ किए गए हैं, जिनका वैश्विक आयात मूल्य 12,000 अरब डॉलर बैठता है।

इसके बाद सात मई को भारतीय कृषि और मत्स्य उत्पादों के लिए वैश्विक बाजारों में स्वच्छता एवं पादप स्वच्छता (एसपीएस) संबंधी मंजूरियां हासिल करने के लिए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और सभी संबंधित मंत्रालयों को भी शामिल किया गया है। भारतीय दूतावास आयातक देशों में एफटीए के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नए अवसरों की जानकारी देने और गैर-शुल्क बाधाओं के समाधान में तेजी लाने का काम करेंगे। वहीं संबंधित मंत्रालय पर्याप्त उत्पादन, वैश्विक मानकों के अनुरूप व्यवस्था और कारोबार सुगमता सुनिश्चित करेंगे।

यह पहल ऐसे समय की जा रही है जब भारत आने वाले वर्षों में माल और सेवा निर्यात को बढ़ाकर 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात 2025-26 में 4.6 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 863.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो 2024-25 में 825.26 अरब डॉलर था। माल निर्यात 0.93 प्रतिशत बढ़कर 441.78 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 8.71 प्रतिशत बढ़कर 421.32 अरब डॉलर रहा है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के पूर्व निदेशक शिशिर प्रियदर्शी ने कहा कि भारतीय कारोबारियों को एफटीए को केवल शुल्क कटौती तक सीमित समझौते के रूप में नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन समझौतों का वास्तविक महत्व कंपनियों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़ने, आपूर्ति श्रृंखला में विविधता लाने और भारत को भरोसेमंद व्यापार साझेदार के रूप में स्थापित करने में है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद