फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 98 रुपये प्रति लीटर के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

नयी दिल्ली। वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को एक और वृद्धि के बाद अब तमिलनाडु में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हाल के समय में यह वाहन ईंधन कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं तमिलनाडु एक और राज्य हो गया है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निगल गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 98.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 88.65 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़