No Fuel Crisis in Sri Lanka! लंका IOC ने दिया 'सेफ पैसेज' का भरोसा, जयशंकर और विजिथा हेरथ की वार्ता के बाद बड़ी राहत

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2026

पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और वैश्विक तेल बाज़ारों में मची उथल-पुथल के बीच श्रीलंका के लिए राहत भरी खबर आई है। लंका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (LIOC) ने शनिवार को आश्वस्त किया कि देश में ईंधन की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। यह घोषणा श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ द्वारा भारत से ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने के विशेष अनुरोध के बाद की गई है। हेरथ ने इस विषय पर छह मार्च को भारत दौरे के दौरान जयशंकर से चर्चा की थी।

शनिवार को यहां प्रबंधन छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए एलआईओसी के प्रबंध निदेशक के रघु ने कहा, लंका आईओसी के प्रबंध निदेशक के रूप में मैं केवल लोगों को यह बताना चाहता हूं कि आप सभी सुरक्षित हाथों में हैं।

इसे भी पढ़ें: Navratri Special: व्रत में मिलावट का डर? घर पर बनाएं 100% Pure राजगिरा आटा, जानें स्टोर करने के ट्रिक्स

 

रघु ने कहा, स्थिति पूरी तरह से सुखद नहीं है, लेकिन मैं निश्चित रूप से आश्वस्त करता हूं कि आप सभी सुरक्षित हैं। कंपनियां और सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एलआईओसी श्रीलंका की प्रगति के लिए ईंधन प्रदान करना जारी रखेगी।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया