UK PM Race: इस्लामी चरमपंथ पर होगा फुल एक्शन, सुनक बोले, देश से नफरत करने वालोंं को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2022

भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सनक ने इस्लामिक चरमपंथ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है। सुनक ने मौजूदा आतंकवाद कानून को मजबूत करने के साथ ब्रिटेन के सबसे "महत्वपूर्ण आतंकवादी खतरे" इस्लामी चरमपंथ पर कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट की रेस में प्रतिद्वंद्वी विदेश सचिव लिज़ ट्रस के साथ मुकाबले में काफी आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। सुनक ने ब्रिटेन में चरमपंथ को बढ़ावा देने वाले संगठनों को बाहर निकालने इस्लामी चरमपंथ से निपटने के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही है। 

इसे भी पढ़ें: रूस पर इतना निर्भर क्यों हैं यूरोपीय देश? पुतिन लगाएंगे गैस पर रोक तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

रेडी4 ऋषि अभियान दल ने इस्लामी चरमपंथ से निपटने और ब्रिटेन को आतंकवाद से बचाने के लिए "महत्वाकांक्षी योजनाओं" के रूप में करार दिया गया विवरण जारी किया। बयान में कहा गया है कि ऋषि ब्रिटेन के सबसे महत्वपूर्ण आतंकी खतरे इस्लामी चरमपंथ पर फिर से ध्यान केंद्रित करेंगे और सरकार की चरमपंथ की परिभाषा को व्यापक करेंगे ताकि हमारे देश को बदनाम करने वालों को रोका जा सके।  ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकमात्र सबसे बड़ा आतंकी खतरा इस्लामी चरमपंथ है। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform

RBI का मास्टरस्ट्रोक: $136.38 Billion के विदेशी धन से India का Forex Reserve हुआ रिकॉर्ड मजबूत

Manipur Assembly में कुकी MLA Kimneo Haokip ने की जरूरी चीजों की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग