पीएनबी घोटाले की पूरी जांच हो, अन्य बैंक भी शामिल: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2018

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोटाले में अन्य बैंकों के शामिल होने का आरोप लगाते हुये पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक पूरी जांच कराने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नोटबंदी के दौरान बहुत बड़ा धन शोधन हुआ। इसमें और बैंक शामिल हैं। पूरी सचाई सामने आनी चाहिए।’’ भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार ने काले धन पर रोक लगाने के लिए आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया था।

नोटबंदी के दौरान कुछ बैंकों में प्रमुख अधिकारियों को बदलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का तबादला करने और उन्हें स्थानांतरित करने या हटाने में शामिल लोगों की भी जांच करने की मांग की। पीएनबी घोटाले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

प्रमुख खबरें

Iran पर America का अभूतपूर्व हमला, US War Secretary बोले- Tehran के आसमान पर दिखेगा हमारा कंट्रोल।

LPG की कमी के चलते देशभर में Induction Cooktop धड़ाधड़ बिक रहे, होटलों में Kerosene और Coal से बनेगा खाना!

Tamil Nadu Election 2026: DMK का मिशन शुरू, MK Stalin की अध्यक्षता में 16 March को बनेगा प्लान

Menstrual Leave के मुद्दे पर Supreme Court ने दखल देने से कर दिया इंकार, सरकार पर छोड़ा फैसला