मणिपुर के समावेशी, सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मणिपुर के समावेशी और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तेरह से 15 सितंबर तक मणिपुर समेत पांच राज्यों की अपनी यात्रा से पहले मोदी ने कहा कि वह शनिवार को चुड़ाचांदपुर और इंफाल में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है उनमें मंत्रिपुखरी में सिविल सचिवालय, आईटी एसईजेड भवन और मंत्रिपुखरी में नया पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जिलों में महिलाओं के लिए अद्वितीय बाजार शामिल हैं।

मोदी ने कहा कि वह अगले तीन दिनों में मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनका उद्देश्य जीवन को सुगम बनाना है। मोदी अगले तीन दिनों में 71,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वह बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत करेंगे, बिहार में पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह मिजोरम के आइजोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मिजोरम को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग नयी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। वह मणिपुर में 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद