By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह छुट्टियों के मौसम के दौरान मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंडिगो को इस महीने की शुरुआत में बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों का सामना करना पड़ा था।
इंडिगो ने कहा, ‘‘नौ दिसंबर, 2025 से अपने परिचालन को पूरी तरह स्थिर करने के बाद इंडिगो सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप धीरे-धीरे क्षमता बढ़ा रही है। हम लगातार 2,100–2,200 उड़ानों का संचालन कर रहे हैं और हर तीन दिन में 10 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं।