Shammi Kapoor Birth Anniversary: पर्दे पर मस्तमौला, ऑफ-स्क्रीन गुस्सैल, 'याहू बॉय' शम्मी कपूर के अनसुने किस्से

By अनन्या मिश्रा | Oct 21, 2025

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सफल अभिनेताओं में शामिल अभिनेता शम्मी कपूर का आज ही के दिन यानी की 21 अक्तूबर को जन्म हुआ था। शम्मी कपूर के दिलकश अंदाज और पावरफुल अप्रोच को स्क्रीन पर टक्कर देना आज भी संभव नहीं है। अभिनेता शम्मी कपूर स्क्रीन पर जितने कूल और मस्तमौला नजर आते थे, वह ऑफ स्क्रीन उतने ही ज्यादा गुस्सैल नेचर के थे। उन्होंने अपने खास अंदाज और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शम्मी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 1953 में आई फिल्म 'जीवन ज्योति' से शम्मी कपूर ने हिंदी फिल्मों में शुरूआत की थी। इस फिल्म को महेश कौल ने निर्देशित किया था। अभिनेता के जीवन में असफलता से सफलता तक का रास्ता भी काफी लंबा था। शम्मी कपूर ने 'नकाब', 'हम सब चोर हैं', 'रेल का डिब्बा', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चाइना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'महबूबा शमां परवाना', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल', 'अंदाज', 'मेम साहिब' और 'चोर बाजार' जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं अभिनेता को बड़ी सफलता फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' और 'दिल देकर देखो' से मिली थी।

इस फिल्म से बने स्टार

साल 1961 में फिल्म 'जंगली' रिलीज हुई थी। जिसके बाद शम्मी कपूर इंडस्ट्री में 'याहू बॉय' के रूप से छा गए। पर्दे पर गंभीर दिखने वाले अभिनेता वास्तव में मस्तमौला इंसान थे। उनकी एक्टिंग अन्य लोगों से अलग थी। साल 1955 में अभिनेता ने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी कर ली थी। लेकिन गीता बाली का महज 55 साल की उम्र में निधन हो गया था। पहली पत्नी की मृत्यु के 4 साल बाद शम्मी कपूर ने गोहिल राजवंश की राजकुमारी नीला देवी गोहिल से शादी की।

मृत्यु

अपने आखिरी समय में शम्मी कपूर क्रोनिक किडनी फेल्योर से पीड़ित थे। वहीं शम्मी कपूर का 14 अगस्त 2011 को निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल

Bombay High Court की सख्ती: FDA ने Cipla और MCA पर दिए सख्त आदेश वापस लिए

Hingoli में PSI अमोल गंगालवाड ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, जांच शुरू