पश्चिम बंगाल में मौत के 4 महीने बाद किया गया भाजपा नेता का अंतिम संस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी अभिजीत सरकार की हत्या के चार महीने बाद बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर से अभिजीत का शव सौंपने के दौरान हुए झगड़े के बाद भाजपा के एक नेता ने होमगार्ड को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से तेज बारिश, जन-जीवन प्रभावित, भूस्खलन के कारण हाइवे बंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुरू में कहा था कि अगर माजी के होमगार्ड को थप्पड़ मारने का आरोप सही साबित होता है तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने सही काम किया। घोष ने संवाददाताओं से कहा, एक होमगार्ड ने भाजपा के सदस्यों और समर्थकों को परेशान करने की हिम्मत कैसे की? ममता बनर्जी का प्रशासन कानून के किसी भी शासन की परवाह नहीं करता है। आपको (होमगार्ड) पता होना चाहिए कि आपके पास कई साल की सेवा बाकी है और ममता बनर्जी आपको हमेशा नहीं बचायेंगी।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित

1 करोड़ की धोखाधड़ी और 86 SIM जब्त, Odisha Police ने पकड़ा Online Betting गैंग

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna