ईद पर होगी पूजा! आयुष्मान खुराना की Dream Girl 2 का मजेदार टीजर रिलीज, देखे वीडियो

By रेनू तिवारी | Sep 16, 2022

आयुष्मान खुराना-स्टारर ड्रीम गर्ल (Dream Girl) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसके लिए उन्हें कई बड़े ऑवर्ड भी मिले थे। अब एक बार फिर पूजा लौटने वाली हैं। वहीं पूजा जो ड्रीम गर्ल में सबके दिलों की धड़कन थी। अब एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने वाली हैं। जी हां ईद पर पूजा करने का ऐलान किया गया है। नहीं समझे!! अरे आयुष्मान खुराना एक बार फिर से पूजा के किरदार में ड्रीम गर्ल 2 लेकर आ रहे हैं जिसे 29 जून 2023 ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बेहद ही मजेदार फिल्म का एक टीजर रिलीज किया है। टीजर आप सभी को एक बार फिर से हंसाने वाला हैं। 

इसे भी पढ़ें: रंगीन बिकनी में सनी लियोन ने शेयर की समुद्र किनारे से हॉट तस्वीरें, खूबसूरती देखकर नजर हटाने का नहीं करेगा मन

ड्रीम गर्ल 2 का टीज़र आउट!

ड्रीम गर्ल 2 के अनुसार फिल्म 29 जून 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है। आयुष्मान खुराना पूजा की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे और अनन्या पांडे उनकी महिला प्रेमी की भूमिका निभाएंगी। प्रमुख रोल में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे। फिल्म के टीजर में वर्तमान में जिस तरह बॉलीवुड की हालत है उसके बारे में भी दिखाया गया है। लगातार बायकॉट का सामना कर रहे बॉलीवुड एक हिट फिल्म के लिए तरफ रहा है, ऐसे में चुटकी लेटे हुए और करंट सिचुएशन को लेकर टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में आयुष्मान खुराना को ईद के दिन पूजा करने की भी बात करते दिखाई दे रहे हैं। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर टीज़र साझा किया और लिखा, आपकी ड्रीम गर्ल फिर से आ रही है, मिलिए पूजा से 29 जून 2023 की ईद पर ड्रीमगर्ल 2 सिनेमाघरों में 29 जून 2023। ड्रीम गर्ल 2 के बारे में आयुष्मान खुराना ने क्या कहा?

ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने साझा किया, "मैं ड्रीम गर्ल 2 के बारे में सुपर स्टोक्ड हूं! बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ यह मेरी दूसरी आउटिंग है और मैं एकता का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया और इसे बड़ा बनाया। मुझे राज में एक दोस्त मिल गया है और उसके साथ फिर से जुड़ना रोमांचक है। अनन्या पांडे को मेरे साथ जोड़ा गया है और मैं हमारी केमिस्ट्री पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं। अन्नू कपूर, परेश की शानदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, असरानी साब; ड्रीम गर्ल 2 दर्शकों को एक मनोरंजक रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाने के लिए निश्चित है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार