BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अभी और होगी देरी? अब अगले महीने नाम आने की संभावना

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार इसके अगले महीने तक टलने की संभावना है। इस बीच आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात भी हुई। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि इस महीने के तीसरे सप्ताह तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। लेकिन इसमें लगातार देरी होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत शेष राज्यों में प्रदेश भाजपा अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है।

भाजपा के संविधान में यह प्रावधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कम से कम आधे राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम या फिर कहे कि इस नाम की पहेली इतने दिन से उलझी हुई है कि अब लोगों ने इसकी चर्चा करना भी छोड़ दिया है। कौन हो रहा है, कौन हो सकता है, किनके नामों पर विचार चल रहा है। जितने संभावित नाम थे सभी की चर्चा हो चुकी है और सब चर्चा से बाहर जा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: ​​'NDA के किसी सहयोगी या भाजपा नेता को ED ने क्यों नहीं छुआ?' सिंघवी का सरकार से सवाल

जितने भी नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में आए उनमें से शायद कोई नहीं होने वाला है। नाम तय हो चुका है। वो ऐसा नाम है जो संघ को भी मंजूर है और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भी मंजूर है। इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दक्षिण भारत से किसी नेता के नाम पर सहमति बनाने का विचार है। क्योंकि, भाजपा का फोकस अब दक्षिणी राज्यों पर है। 20 साल से वहां से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है। 2002-2004 के बीच वेंकैया नायडू (आंध्र) आखिरी थे। 

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?