जी-20 समूह महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के भारतीय दृष्टिकोण को स्वीकार करता है: प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूहों और उनके योगदान की मंगलवार को सराहना की और कहा कि जी-20 समूह ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास के भारत के दृष्टिकोण को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों की संख्या 10 करोड़ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें ड्रोन के संचालन और मरम्मत का प्रशिक्षण देंगे। कई स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे। इन कृषि ड्रोनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है। यह पहल 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ड्रोन उड़ाने से शुरू होगी।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब देखने में आ रहा है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाएं स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 ने भी महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के भारतीय दृष्टिकोण को स्वीकार किया है। मोदी ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना हर किसी की जिम्मेदारी है कि हमारी बेटियों के साथ कोई अत्याचार न हो।

प्रमुख खबरें

JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव

Gen-Z से कुछ सीखिए: Yashasvi Jaiswal संग Relationship की खबरों पर भड़कीं Mrunal Thakur, दिया करारा जवाब

NEET विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले Dharmendra Pradhan बोले, मेरे लिए मंत्री पद युवाओं से बड़ा नहीं

Maharashtra में 11 अगस्त से Milk Price ₹2 प्रति लीटर बढ़ा, डेयरी उत्पाद भी होंगे महंगे