G20 Summit in Delhi: भारत मंडपम में भरा बारिश का पानी, कांग्रेस का तंज- विकास तैर रहा

By अंकित सिंह | Sep 10, 2023

दिल्ली में बारिश के बाद, भारत के जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल, भारत मंडपम में पानी भर जाने के दृश्य वायरल हो रहा है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं दिए जाने को लेकर चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। ट्विटर पर बाढ़ग्रस्त स्थल का दृश्य साझा करते हुए, जिसमें लोगों को आयोजन स्थल से पानी निकालने का काम करते हुए भी दिखाया गया है, युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास तैर रहा है। केंद्र के वादों का जिक्र करते हुए विकास और पार्टी का प्रसिद्ध नारा 'सबका साथ, सबका विकास' को लेकर उन्होंने तंज कसा।

इसे भी पढ़ें: G20 Summit में भारत मंडपम में लगा शिल्प बाजार, विदेशी मेहमानों को लुभाई भारतीय कला और संस्कृति

नई दिल्ली की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन देश के लिए सफल रहा क्योंकि 'ग्लोबल साउथ' के लिए देश के दबाव के तहत अफ्रीकी संघ समूह का सदस्य बन गया और यूक्रेन युद्ध पर सर्वसम्मति के साथ नई दिल्ली घोषणा को अपनाया गया। इसने सीधे तौर पर रूस को दोषी नहीं ठहराया।

प्रमुख खबरें

Mahadev App Scam: CBI को मिली Saurabh Chandrakar की 8 दिन की कस्टडी, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली

Guyana को सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर देगा भारत

Govatsa Dwadashi: संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी Bach Baras व्रत, गाय और बछड़े की होगी पूजा

BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश