चुनावी फ़ायदे के लिए हो रहा G20 का इस्तेमाल! कांग्रेस बोली- जनता का ध्यान भटकाने के लिए इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं PM

By अंकित सिंह | Aug 19, 2023

भारत जी20 की मेजबानी कर रहा है। इसको लेकर लगातार तैयारी की जा रही है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में विश्व के बड़े नेता जी20 के मुख्य सम्मेलन के लिए दिल्ली में जुटेंगे। इन सब के बीच जी20 के बहाने कांग्रेस ने वर्तमान की केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने लंबा-चौड़ा ट्वीट किया है।

इसे भी पढ़ें: जी-20 समूह महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के भारतीय दृष्टिकोण को स्वीकार करता है: प्रधानमंत्री

मोदी पर निशाना

जयराम रमेश ने कहा कि फिर मुझे लालकृष्ण आडवाणी की वह बात याद आ रही है। 5 अप्रैल 2014 को उन्होंने नरेंद्र मोदी को एक शानदार इवेंट मैनेजर बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी20 देशों से जनता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी की “समान उपलब्धता” और नवाचार को सभी के वास्ते सुलभ करने का आग्रह किया। 

प्रमुख खबरें

Bengaluru 5 Star Hotel Food Raid | बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी: सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड मीट और दूध ज़ब्त

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ का कहर! मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा, 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित

PFC Net Profit पहली तिमाही में 8,998 करोड़ रुपये रहा, 3.90 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

Delhi Govt ने CPA व्यवस्था की निलंबित, अस्पताल अब स्वयं खरीदेंगे दवाएं