G7 की ऑनलाइन बैठक को संबोधित करेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी7 की ऑनलाइन बैठक को शुक्रवार को संबोधित करेंगे। बाइडन के इस दौरान कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता और बहुपक्षीय संबंधों को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता का दोहराने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस ने रविवार को जारी किए एक बयान में कहा कि शुक्रवार को जी7 की बैठक के दौरान बाइडन टीके के निर्माण, वितरण और आपूर्ति को लेकर वैश्विक सहयोग की आवश्यकता और भविष्य में किसी भी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तैयारी को लेकर वैश्विक प्रयासों पर जोर देंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत