नितिन गडकरी ने स्फूर्ति योजना के डिजिटलीकरण की वकालत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

नयी दिल्ली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अधिकारियों को परंपरागत कारीगरी वाले उद्योगों को नये सिरे से खड़ा करने के लिये शुरू की गई कोष योजना का डिजिटलीकरण करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ‘स्कीम आफ फंड फार रिजनरेशन आफ ट्रेडीशनल इंडस्ट्रीज (स्फूर्ति) योजना के डिजिटलीकरण से इसके त्वरित क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। एमएसएमई मंत्रालय इस योजना का क्रियान्वयन कर रहा है। इसके तहत परंपरागत उघोगों और कारीगरों को एक समूह में बिठाना है ताकि उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके और उनकी आय भी बढ़ाई जा सके। स्फूर्ति योजना के तहत इन कारीगरों के लिये साझा सुविधायें खड़ी करना है। उन्हें एक समूह में परिसर के तहत बिठाने से उनके लिये नई मशीनें, कच्चे माल का भंडार बनाने और उनके तैयार उत्पादों की पैकिंग बेहतर बनाने की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना