संसद में गडकरी का सबसे बड़ा दावा- 60 किलोमीटर के अंदर एक ही टोल नाका, साल के अंत तक 4 घंटे में दिल्ली से अमृतसर

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में घोषणा की कि  60 किलोमीटर के भीतर केवल एक टोल प्लाजा होगा और यदि दूसरा टोल प्लाजा है, तो इसे अगले 3 महीनों में बंद कर दिया जाएगा। मंत्री ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बजट के सड़कों और राजमार्गों के आवंटन पर लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि 60 किमी की दूरी के भीतर केवल एक टोल संग्रह होगा। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान ने मारा पुष्पा का डॉयलॉग, कहा- मैं झुकेगा नहीं

साथ ही दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे साल के अंत तक बन जाएंगे। जहां जयपुर और देहरादून दो-दो घंटे में पहुंच जाएंगे, वहीं दिल्ली-मुंबई की दूरी कार में 12 घंटे में तय की जा सकेगी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने 2024 तक श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 11,650 फीट ऊंचे दर्रे जोजी ला के तहत सुरंग को खोलने का लक्ष्य रखा है।

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट