एलन मस्क को गडकरी की दो टूक, भारत में नहीं चलेगी मेड इन चाइना टेस्ला कार, ट्विटर डील के बाद दिया ये खास ऑफर

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2022

ट्वविटर डील के बाद एलन मस्क को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से बड़ा ऑफर दिया गया है। गडकरी ने मस्क को भारत में टेस्ला कार का निर्माण करने की बात कही है। इसके साथ ही नितिन गडकरी ने साफ किया भारत में मेड इन चाइना टेस्ला कार नहीं चलेगी। रायसीना डायलॉग में नितिन गडकरी ने ये सारी बातें कही हैं। गडकरी ने कहा कि अगर एलन मस्क भारत में उत्पादन चाहते हैं तो हमारे पास सभी क्षमताएं और टेक्नोलॉजी हैं। लेकिन अगर वो उत्पादन चीन में करेंगे और भारत में बेचेंगे तो ये अच्छा प्रस्ताव नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। Twitter के मालिक बने Elon Musk, 44 बिलियन डॉलर में बिक गई कंपनी

एलन मस्क की नजर भारत के इलेक्ट्रिक गाड़ियां के बाजार पर 

बता दें कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 30 प्रतिशत प्राइवेट व्हीकल और 70 प्रतिशत कमर्शिल व्हीकल, 40 प्रतिशत बसें और 80 प्रतिशत दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक कर दिया जाएगा। भारत में अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के ज्यादा खरीदार नहीं हैं। पिछले साल भारत में कुल 24 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी, जिनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां केवल पांच हजार थीं। लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे में देश के 35 प्रतिशत लोगों ने माना था कि वो अब इलेक्ट्रिक कार ही खरीदना चाहते हैं। इस लिहाज से भारत इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन सकता है। एलन मस्क की नजर इसी पर है।   

प्रमुख खबरें

Nowshera में Indian Army का बड़ा ऑपरेशन, जंगल से मिला जिंदा Mortar Shell किया डिफ्यूज

Press Meet में रोए Actor Jayam Ravi, बवाल के बाद पत्नी Aarti का पलटवार, बोलीं- सोती शेरनी को मत जगाओ

NEET Paper Leak पर BJP-Congress में घमासान, Rahul Gandhi के आरोपों पर भाजपा का जोरदार पलटवार

Netherlands को भारत का दो टूक जवाब, Media Freedom पर सवाल उठाने से पहले हमारी विविधता देखिए