गडकरी ने बिहार में 3400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

मोतिहारी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिला के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जल परिवहन से जुड़ी करीब 3400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का सोमवार को शिलान्यास किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री गडकरी ने पश्चिमी चंपारण के बगहा में 366.62 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के लिए दो आरओबी मार्ग शामिल हैं। गडकरी ने बगहा के वाल्मीकि नगर से हाजीपुर में गंगा के साथ गंडक नदी के संगम तक के लिए 300 किलोमीटर के राष्ट्रीय जलमार्ग की नींव भी रखी।

यह भी पढ़ें: विधायक को उपचुनाव में उतारने का काम पप्पू ही कर सकता है: मनोहर लाल

गडकरी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के किसान के हित में लिए गए निर्णयों का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार ने गंगा को साफ करने की अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, 26,000 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की हैं और इस वर्ष मार्च तक नदी के अविरल प्रवाह को सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने पिछले 55 महीनों में पूर्वी चंपारण जिले में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकरी दी। बाद में, केंद्रीय मंत्रियों ने पूर्वी चंपारण के रक्सौल में 505 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जिनमें 40 किमी लंबे एनएच 28 बी और 69 किमी लंबे एनएच 28 ए का चौड़ीकरण कार्य शामिल है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं