गडकरी ने भाजपा के सत्ता में आने का श्रेय वाजपेयी, आडवाणी के प्रयासों को दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

नागपुर (महाराष्ट्र), 22 अगस्त। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किये गये कार्यों को दिया है। लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने रविवार को मुंबई में भाजपा के 1980 के सम्मेलन में वाजपेयी के दिए गए भाषण को याद किया। गडकरी ने कहा, ‘‘अटलजी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘मैं वहां था। उस भाषण को सुनने वाले सभी को विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा।

वह (अगले) पांच साल की सोचता है, क्योंकि (उसे लगता है कि) इस चुनाव के बाद फिर अगला चुनाव कब आएगा।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘लेकिन हर सामाजिक-आर्थिक सुधारक जो समाज और देश का निर्माण करना चाहता है, वह एक सदी से दूसरी सदी तक की सोचता है। वह सौ साल की सोचता है। इस काम का कोई ‘शार्ट कट’ नहीं है।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट