गडकरी ने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना तथा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बुधवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की मौजूदा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के बाद गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्र और शहर दोनों जगह सत्ता में होने का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘ डबल इंजन ’’ सरकार दिल्ली के लोगों को लाभान्वित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपनी सड़कों के आसपास जल निकासी व्यवस्था बनाने का काम भी अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ इससे कई एजेंसियों के काम करने से होने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) उनकी मदद करेगा।’’

गुप्ता ने बताया कि एनएचएआई ने दिल्ली के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत वाली रोड ओवरब्रिज (आरओबी) और रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।’’ उन्होंने इसके लिए केंद्र का आभार जताया।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी