स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण: Gadkari

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये स्मार्ट सिटी और गांवों के विकास में सार्वजनिक-निजी भागीदारी जरूरी है। आठवें ‘स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो’ को संबोधित करते हुए गडकरी ने सार्वजनिक-निजी भागदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत स्मार्ट सिटी और गांवों के विकास की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, ‘‘स्मार्ट सिटी का विकास भारत में सफलता की कहानी है। हमें यहां काफी संभावना दिखाई देती है।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण को हकीकत रूप देने के लिये स्मार्ट सिटी और गांवों का विकास जरूरी है। और इसके लिये सार्वजनिक-निजी भागीदारी महत्वपूर्ण है।’’ इसी कार्यक्रम में स्लोवाक गणराज्य के अर्थव्यवस्था मामलों के मंत्री कारेल हिरमन ने कहा कि शहरी विकास का भविष्य शहर की योजना और प्रबंधन में प्रौद्योगिकी तथा आंकड़ा विश्लेषण को एकीकृत करने में है। उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया में हमारे शहर पहले से ही सार्वजनिक परिवहन, ऊर्जा, अपशिष्ट जल प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा में स्मार्ट समाधान लागू कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America