गडकरी ने ली सियासी चुटकी, कहा- CM लोग कब रहेंगे, कब जाएंगे भरोसा नहीं, नेहरू फॉर्मूले का भी किया जिक्र

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2021

बीजेपी की तरफ से इन दिनों मुख्यमंत्री बदलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों विजय रुपाणी की विदाई हो गई और उनकी जगह भूप्रेंद्र पटेल को राज्य की कमान मिली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वैसे तो अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन राजस्थान के एक कार्यक्रम में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जयपुर के एक सेमीनार में राजनीति में महत्वकांक्षा और असुरक्षा को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसपर सियासत गर्मा सकती है।

 नेहरू फॉर्मूले का किया जिक्र

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का एक प्रसिद्ध वाक्य था। वो कहते थे इंडिया इज नॉट ए नेशन, इट इज ए पॉपुलेशन। इस बात में वो आगे कहते थे कि कम से कम इतना तो तय करें कि मैं इस देश के लिए समस्या नहीं रहूं। अगर एक-एक व्यक्ति ने ऐसा तय किया कि मैं देश के लिए समस्या नहीं बल्कि एक एसेट रहूंगा तो देश सफल हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान