बंदरगाह, जल परिवहन प्रणाली विकसित करना शीर्ष प्राथमिकता: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2019

चेन्नई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक उपेक्षित किए जाते रहे बंदरगाह क्षेत्र के विकास पर उनकी सरकार का विशेष जोर है। उन्होंने कहा कि बंदरगाहों के पुनरोद्धार और जल परिवहन के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं। देश के अधिकतर बंदरगाह लाभ कमा रहे हैं।

सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री गडकरी यहां भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहाजरानी क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें- "वंदे भारत" की पहली व्यवसायिक यात्रा के लिए टिकटें पूरी तरह बिकीं

उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी किसी देश की प्रगति उसके बंदरगाहों के विकास पर निर्भर करती है। जहां तक भारत का प्रश्न है, यहां अभी तक इस क्षेत्र की काफी उपेक्षा हुई है। लेकिन अब हम इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर