केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी का बयान, साल 2024 तक सड़क हादसे 50 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका लक्ष्य 2024 से पहले सड़क हादसों की संख्या और उनकी वजह से होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत कमी लाना है। उन्होंने साथ ही कहा कि सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के लिए कोशिशें जारी हैं। गडकरी ने इस बात पर दुख जताया कि सड़क सुरक्षा गतिविधियों को लेकर बीमा कंपनियों से ना के बराबर सहयोग मिलता है। उन्होंने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम चुनाव परिणाम को ममता की चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा दुनिया भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है और उनका मंत्रालय एक ‘इंटेलीजेंट’ यातायात प्रणाली का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा एक स्वतंत्र सड़क सुरक्षा परिषद का गठन करने की योजना है जिसकी कमान एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के हाथों में होगी। उन्होंने साथ ही कहा, किसी की जान बचने से बीमा कंपनियों को सीधा-सीधा फायदा होता है। इसलिए वे विभिन्न सड़क सुरक्षा गतिविधियों के लिए अपना सहयोग दे सकती हैं। लेकिन बीमा कंपनियों से ना के बराबर सहयोग मिलता है और सरकारी बीमा कंपनियों से बिल्कुल सहयोग नहीं मिलता।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर